ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

गोला (रामगढ़): प्रखंड के डभातु कोचलाटांड गांव में मंगलवार को आसमानी बिजली (ठनका) गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फागू महतो की पत्नी सारूबाला देवी (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में की गई है।
यह दुखद घटना उस समय घटी जब सारूबाला देवी खेत में काम कर रही थीं। अचानक मौसम बदलने के साथ तेज गरज और चमक के बीच ठनका गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.