विकास के कारण तीसरी बार भी भाजपा की बनेगी सरकार : चौहान

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनेगी।
उनका कहना है कि इसका मुख्य कारण भाजपा सरकार द्वारा राज्य में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे। चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज किया है और जनता के लिए यह एक बड़ा लाभ साबित हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.