शशि थरूर ने कोलंबिया की धरती से ही उसकी सरकरा को ही आड़े हाथों लिया

भारत दुनियाभर के देशों में घूम-घूमकर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय डेलिगेशन कोलंबिया पहुंचा। शशि थरूर ने कोलंबिया की धरती से ही उसकी सरकरा को ही आड़े हाथों लिया। कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान को लेकर कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर की है। बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में मारे गए लोगों के लिए कोलंबिया ने संवेदना जाहिर की थी।

कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से निराश-थरूर

कोलंबिया पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर ने कहा कि आतंकवादियों को मारने वालों और खुद की रक्षा करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, हम कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं, जिसने आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में जान गंवाने वालों पर संवेदना व्यक्त की।

कोलंबिया ने कई आतंकवादी हमले झेला- थरूर

थरूर ने कहा कि नई दिल्ली के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के पीछे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हाथ था। हमले में आतंकियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, हम केवल आत्मरक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हम परिस्थितियों के बारे में कोलंबिया से विस्तार से बात करके बहुत खुश हैं। जिस तरह कोलंबिया ने कई आतंकी हमलों को झेला है, उसी तरह भारत में भी हमने झेला है। हमने लगभग चार दशकों में बहुत बड़ी संख्या में हमलों को झेला है।

भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। भारत ने 6-7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने कायराना हरकत कर भारत को उकसाने की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र बलों ने भी पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया। 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का फैसला किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.