After Header-1

पटाखा फैक्टरी में धमाके से पांच लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

चंडीगढ़। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में स्थित एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, और करीब 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे। डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि धमाके के कारणों की जांच जारी है।

मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्टरी के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई। एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.