दो दिवसीय बहुविषयक संगोष्ठी का समापन

डॉ० एस० राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ में  महाविद्यालय के आइ०क्यू०ए०सी० के तत्वावधान में टर्टल फॉउन्डेशन फॉर रिसर्च एंड एडुकेशन ट्रस्ट (TFRE) के सहयोग से दो दिवसीय बहुविषयक संगोष्ठी का समापन किया गया जिसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री संजय प्रभाकर, प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार उपाध्याय, अतिथि डॉ० संज्ञा प्रसाद (प्राचार्य, चितरपुर कॉलेज चितरपुर, रामगढ़), सेमिनार समन्वयक श्री आशेष आनन्द (सचिव, टी०एफ०आर०३०, रामगढ़), सेमिनार संयुक्त समन्वयक श्रीमती अंजली सिंह (ट्रस्टी, टी०एफ०आर०३०, रामगढ), प्रबंध ट्रस्टी श्री तारा शंकर अग्रवाल (टी०एफ०आर०३०, रामगढ), डॉ० नेमधारी महतो (स० शिक्षक, डी०भी०सी० +2 उच्च विद्यालय, चन्द्रपुरा), श्री सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता (प्रधानाचार्य, मनवा उच्च विद्यालय) पत्रकार बंधु, शिक्षकगण, शोधकर्ता, एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। आयोजित संगोष्ठी के दूसरे दिन तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ० संजय सिंह (स० प्रा०, अर्थशास्त्र विभाग, रामगढ़ महिला महाविद्यालय, रामगढ़) ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० राधाकृष्णन के चित्र पर दीप-पुष्प अर्पित कर कुलगीत के साथ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का सम्मान शॉल, मोमेन्टो एवं पौधा देकर किया गया। क्रमशः सभी अतिथियों ने बारी-बारी से राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय में विभिन्न उप-विषयों पर अपने-अपने विचार रखे। मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री नयन कुमार मित्रा के द्वारा किया गया।

बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में दस राज्यों के शोधकर्ताओं ने भाग लिया, कुछ प्रतिभागीयों ने ऑनलाइन मॉड के माध्यम से अपना आलेख पढ़ा, भाग लेने वालों में राजस्थान, कर्नाटक, बंगाल, हरियाणा, उड़ीसा, बिहार एवं झारखण्ड इत्यादि थे। क्रमशः सभी प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित शिक्षकों में सहायक प्राध्यापक मो० परवेज अखतर, श्रीमती सोनम सिंहा, डॉ अशोक राम, व्याख्याताओं में श्रीमती सुप्रिया बर्मन, श्री मुरारी कुमार दुबे, श्री बाबुचन्द प्रसाद, श्रीमती सुलेखा कुमारी, वरूण कुमार तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में श्री जयप्रकाश कसेरा, श्री नन्दलाल कुमार, सुश्री श्रेया गुप्ता, बबलु कुमार, दीप्ति लकडा इत्यादि मौजूद रहे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक श्रीमती इन्दु कुमारी झा ने दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.