पीएम उच्च विद्यालय बरियातू के जिला टॉपर छात्रों को मुखिया ने किया सम्मानित

गोल।बरियातू पंचायत सभागार में बरियातू पंचायत के मुखिया राजकुमार साव सहित पंचायत के सभी पंचायत समिति सदस्य , वार्ड सदस्य ,प्रखंड अधिकारी गण ,शिक्षक गण सहित अभिभावकों की उपस्थिति में पीएम उच्च विद्यालय बरियातू के कक्षा 10 के बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया ताकि बाकी बच्चे भी और बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय सहित अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके।

झारखंड राज्य से आए मैट्रिक के परिणाम में रामगढ़ जिले के जिला टॉप 10 में पीएम उच्च विद्यालय बरियातू के पांच छात्र छात्राओ ने अपना परचम लहराया तथा विद्यालय सहित अपने माता पिता , शिक्षकों का मान बढ़ाया । इस परिणाम में इस विद्यालय की छात्रा राखी कुमारी ,मुस्कान कुमारी , अफसाना खातून, नीतीश कुमार और आदित्य आयुष ने टॉप 10 में चार और टॉप 15 में एक छात्र ने जगह प्राप्त किया हैं। इस सफलता में विद्यालय के सभी बच्चों के कड़ी मेहनत और शिक्षक शिक्षिकाओं का कठिन परिश्रम रहा।

साथ ही बच्चों के माता पिता अभिभावक सभी के सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई हैं। इसी बीच सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष भागवत तिवारी ने अपने मंतव्य में पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित प्रखंड के तमाम अधिकारी गण को धन्यवाद दिया तथा विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा प्रतिनियोजित शिक्षिका को पुनः अपने मूल विद्यालय में योगदान करने को लेकर अवगत करवाया।

चुकी विद्यालय में गणित और ,विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं जिसके चलते हम लोग शत प्रतिशत रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं,साथ ही विद्यालय के सभी सफल छात्र छात्राओ को बधाई और शुभकामनाओं सहित आभार व्यक्त किया और जो बच्चे किसी कारण से असफल हुए हैं उनका भी मनोबल बढ़ाते हुए कहा गया कि वे भी थोड़ी लगन और मेहनत करे, सफलता जरूर मिलेगी। इन सारी बातों को सुनने के बाद मुखिया ने कहा कि इस बात को मैं नॉट करता हूं अगली बैठक में मैं उच्चतम पदाधिकारी के पास इस बात को रखने का काम करूंगा तथा शिक्षकों की जो कमी हैं उसको दूर करने का काम करूंगा ।

बैठक में मुखिया राजकुमार साव ,पंचायत सचिव अनीता नेगी ,महेश्वर महतो, अनिल कुमार ,रमेश वेदियां ,रोहित कुमार , विकास कुमार ,मनोज कुमार ,अनीस अनवर, अरुण राम रविशंकर करमाली ,रूबी कुमारी ,देवव्रत सोनी ,सुशीला देवी, सुभाष कुमार ,आशा देवी ,शिक्षक राकेश पांडे , विनोद कुमार सोनी, पप्पू कुमार महतो, देवचरण महतो, धीरेन महतो, बुलेन्द्र महतो,सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.