भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए Narendra Modi

आशीष सिंह ,वरीय संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में मिली प्रचंड बहुमत के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi  भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दिल्ली की सत्ता पर अब भाजपा काबिज

देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर अब भाजपा काबिज हो चुकी है। करीब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का वनवास समाप्त हुआ है। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

वहीं जीत के इस जश्न में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने दिल्ली को एक दशक के ‘आप-दा’ (आपदा) से मुक्त कर दिया है, भाजपा को लोगों का जनादेश विकास, दूरदर्शिता और विश्वास के लिए मिला है। दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि वे दिल्ली के असली मालिक हैं, जनता ने उन लोगों को नकार दिया है, जो इसे अपनी संपत्ति समझते थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “जिन्हें दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।” आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.