दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर गोला मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मनोज कुमार झा

गोला। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी मतों से विजय होने की खुशी में भाजपा गोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने रजरप्पा मोड़ पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी के संगठन की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाती है।

समारोह में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास मणि पाठक,भाजपा उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा,कोषाध्यक्ष प्रीतम झा,उज्जवल चक्रवर्ती,वरिष्ठ भाजपा नेता आर एन सिंह,सूरज वर्मा,प्रदीप ठाकुर,अनूप ओझा,राजमोहन महतो,आनंद रजवार,नंदकिशोर महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.