38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल में रोइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दीप्ती रावत भारद्वाज रही मुख्य अतिथि

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज टिहरी गढ़वाल में रोइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा, “खिलाड़ियों का समर्पण और मेहनत प्रेरणादायी है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूँ और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रकट करती हूँ।”

इस अवसर पर टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल जी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्रा आर्य जी भी उपस्थित रहीं। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय खेलों के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि ऐसे आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया। टिहरी गढ़वाल में आयोजित इस रोइंग प्रतियोगिता ने दर्शकों और प्रतिभागियों के दिलों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.