हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

दीपिका पांडेय सिंह ने ली शपथ

रांची। हेमंत मंत्रिमंडल का गठन हो गया. 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। वहीं मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद दीपक बिरूआ, चमरा सिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, ङफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली।

संथाल परगना से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह 

हेमंत कैबिनेट में संथाल परगना से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसमें मधुपुर से हफीजुल अंसारी, जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। पलामू प्रमंडल से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को शामिल किया गया है। कोल्हान से रामदास सोरेन और दीपक बिरूआ, दक्षिणी छोटानागपुर से दो और कोयलांचल से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.