After Header-1

सैन्य शासन की आलोचना करने पर इस देश के प्रधानमंत्री को किया गया बर्खास्त

बमाको (माली)। माली के प्रधानमंत्री चोगुएल मैगा को देश के सैन्य शासन की निंदा करने के बाद बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। माली के सैन्य नेता कर्नल असिमी गोइता ने इस संबंध में राष्ट्रपति का आदेश जारी किया। राष्ट्रपति के महासचिव ने सरकारी टेलीविजन चैनल ‘ओआरटीएम’ पर यह आदेश पढ़ा।

वर्ष 2020 में सैन्य शासन ‘जुंटा’ द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने और उसके अगले वर्ष एक और तख्तापलट करने के बाद से माली पर सैन्य नेताओं का शासन है। जून 2022 में ‘जुंटा’ ने मार्च 2024 तक नागरिक शासन की बहाली का वादा किया था, लेकिन बाद में चुनाव स्थगित कर दिए।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। मैगा को सेना ने दो साल के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने शनिवार को अपने समर्थकों की एक रैली में उन्हें सूचित किए बिना चुनाव स्थगित करने का आरोप ‘जुंटा’ पर लगाया था। मैगा के बयान के जवाब में ‘जुंटा’ ने उनके खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किए। अब तक नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.