After Header-1

‘गौतम अडानी को मोदी का संरक्षण इसलिए नहीं होते गिरफ्तार’, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

राहुल गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अभियोजन एजेंसी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अमेरिका में कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन भारत में उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है।

काग्रेस नेता ने कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी ने दो हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है और इसकी जांच अमेरिका में हुई लेकिन हिंदुस्तान में उनके खिलाफ कुछ नहीं होता है इसलिए उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मामले में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इस मामले की पूरी पड़ताल होनी चाहिए और इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त इस उद्योगपति के संरक्षक बने हुए हैं और उनके भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं इसलिए अडानी के खिलाफ भारत में कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता क्योंकि मोदी और उनकी सरकार अडानी का बचाव कर रहे हैं। श्री मोदी इसमें शामिल हैं और वह जानते हैं कि यदि अडानी को गिरफ्तार किया गया तो वह भी लपेटे में आएंगे इसलिए इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से जांच की मांग दोहराई और कहा कि जेपीसी मामले की जांच करेगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और अडानी को गिरफ्तार किया जा सकेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.