After Header-1

आजसू बदलेगी बड़कागांव की तस्वीर : दिलीप दांगी

आजसू पार्टी का बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन 22 सितंबर को

भुरकुंडा (रामगढ़)। मतकमा चौक स्थित राजनंदिनी मैरेज हॉल में सोमवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता मुखिया ब्यास पांडेय और संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, विशिष्ट अतिथि आजसू के वरीय नेता रितिक चौधरी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 22 सितंबर को प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान बड़कागांव में प्रस्तावित बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि राज्य भर में आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन हो रहा है। इसी कड़ी में 22 सितंबर को बड़कागांव में आजसू का विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन होना तय हुआ है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के हजारों चूल्हा प्रमुख इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में चूल्हा प्रमुखों का अहम योगदान होगा। हर चूल्हा प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है की अपने क्षेत्र के जनता की समस्याओं को सूचीबद्घ कर निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे। पार्टी ने चूल्हा प्रमुखों को प्रमुखता दी है। श्री दांगी ने कहा की बड़कागांव के विकास को ले पार्टी हर संभव साकारात्मक प्रयास कर रही है। चुनाव परिणाम घोषणा होने के पश्चात स्वर्णिम युग आने वाला है। बड़कागांव से कांग्रेस की उपेक्षा का बादल हटने वाला है। क्षेत्र की हर वर्ग की जनता अब बड़कागांव के विकास के लिए एकसूत्र में बंध कर तस्वीर बदलने के लिए अपना मतदान करेंगे। पार्टी बड़कागांव के विस्थापितों के हक अधिकार, बेरोजगारी, पलायन, उच्चतम एवम तकनीकी शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन, कृषि, सड़क, बिजली, पानी जैसी मुद्दों पर गंभीर है और इनके निराकरण के लिए मास्टर प्लान पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की बड़कागांव विधानसभा की जनता ने बहुत उपेक्षा का दंश झेल है। एक परिवार से देश परेशान है और एक परिवार से बड़कागांव विधानसभा की जनता। आए दिन कुछ न कुछ भ्रष्टाचार में स्थानीय विधायक का नाम जुड़ते रहा है। कभी जमीन कब्जाने का खेल हो या अकूत संपत्ति अर्जित करने का, विस्थापितों के आंदोलन को बेचने का आरोप हो या युवाओं के पलायन का हर समस्या की जड़ कांग्रेस और स्थानीय विधायक रही है। बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन बड़कागांव की जनता के स्वर्णिम काल के लिए पहला कदम होगा। दिलीप दांगी ने बताया कि उक्त सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुनीता चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत सहित कई केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कामेश्वर मेहता, विक्रांत साहू, राजन सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, कैलाश प्रसाद, जितेंद्र वर्मा, राजेश मंडल, बिरेंद्र महतो, सूरज कुमार, देव कुमार बेदिया, अभिषेक कुमार, नवीन करमाली, कन्हैया करमाली, सोनू कुमार, राज करमाली, नंदकिशोर ठाकुर, दीपक कुमार खरवार, पंकज कुमार, बुधन गोस्वामी, राहुल कुमार महतो, विजय साव, नंदकिशोर ठाकुर, राजेश पटेल, धीरज चौधरी, प्रेम कुमार दांगी, प्रदीप कुमार, रामश्रिष्ठ, संतोष कुमार मिश्रा, भोला महतो, पप्पू लाल श्रीवास्तव, विनय कुमार कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजेंद्र कुमार, दीपक कुशवाहा, अनूप कुमार विश्वकर्मा शहीद कई लोग उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.