पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पर भुरकुंडा कोयलांचल में निकला जुलूस

भुरकुंडा (रामगढ़)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर में सोमवार को भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, वहीं भुरकुंडा में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर जुलूस निकाला गया। जुलूस गुलसाने रजा से शुरू हुई और विरसा चौक से मैन रोड होते हुए भुरकुड़ा डीवीसी तक पहुंच कर वापस गुलसने रजा मस्जिद पहुंच कर समाप्त हो गई। जुलूस में शामिल सैकड़ो लोगों ने नवी _ए _पाक की सीरत का बयान और नारे लगाए इस अवसर पर अकीदत मंद इस्लामी झंडा लेकर शामिल हुए। जुलूस में शामिल हुए लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में सरकार की आमद मरहबा और मुस्तफा जाने पर नातिया कलाम पढ़े गए। नवी या रसूल की सदाएं बुलंद की गई। मौके पर रास्ते में जुलूस में शामिल हुए हजरत के लिए सरबत, जलेबी स्टॉल लगा कर बाटे गए। जुलूस में मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.