After Header-1

जवाहर नगर ज्योति क्लब दुर्गा मांगो में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक, तैयारी पर की गई चर्चा

भुरकुंडा (रामगढ़)। जवाहरनगर ज्योति क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को मंडप परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू और संचालन मुकेश राउत ने किया। बैठक में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाने, आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, साफ-सफाई, रावण दहन सहित पूजा की अन्य तैयारियों पर चर्चा की गाय। इस दौरान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू के पुत्र पंकज साहू ने दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित होने वाली मां दुर्गा, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, सरस्वती मां और गणेश भगवान की प्रतिमा का खर्च वहन करने की घोषणा की। साथ ही रावण दहन में भी सहयोग करने की बात कही। बैठक में कोष संग्रह और दुर्गा पूजा के दौरान विशेष पूजन की तैयारी की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में प्रदीप मांझी, कामेश्वर मेहता, दीपक कुमार, श्रीनिवास अग्रवाल, डीके पंडित, उपेंद्र शर्मा, पवन कुमार, बिट्टू दूबे, अप्पू मिश्रा, रौशन कुमार, गौतम कुमार, बिंदा साव, विजय गोस्वामी, बृजलाल सिन्हा, दिग्विजय सिंह, गौतम कुमार, मिंटू भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.