After Header-1

मप्र : बारिश का दौर जारी, इंदौर समेत 21 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इस सीजन में पहली बार प्रदेश में एवरेज से ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में अब तक सामान्य 15.2 इंच बारिश हो चुकी है। मानसून एक्टिविटी की वजह से भोपाल और विदिशा में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। उज्जैन में हल्की बारिश है। वहीं, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर संभाग के 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।

इससे पहले गुरुवार को रतलाम, कटनी, सतना, भोपाल समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बारिश की वजह से छोटी नदियां-नाले उफान पर हैं। बांध, तालाब और बड़ी नदियों का लेवल तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ ग्वालियर से होकर गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन वेस्ट यूपी के ऊपर है। अगले एक-दो दिन में सिस्टम कमजोर होगा। वहीं, आज शुक्रवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा समेत 12 जिलों में भारी जबकि 10 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 3 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है जबकि पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, लगातार तेज बारिश होने से आंकड़ा बढ़ रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.