मणिपुर पुलिस की तलाशी अभियान में 121 लोग गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में कानून की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 121 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 240 और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 205 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई।

वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 101 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.