After Header-1

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

चम्पावत। नशामुक्त उत्तराखंड को लेकर चलाए जा रहे आपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस और एसओजी की टीम ने स्मैक तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है।

एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट क्षेत्र में पुलिस व एसओजी टीम ने बाराकोट के पास से बुलेट मोटर साइकिल संख्या यूके03सी/4987 में अभियुक्त अभिषेक ओली पुत्र रमेश चन्द्र ओली 32 वर्ष, निवासी मीना बाजार लोहाघाट के कब्जे से 25.95 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में एसओ सुरेन्द्र सिह कोरंगा, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिह बोहरा, अपर उ.नि. नरेश कुमार चौकी बाराकोट, हेका संजय जोशी, सुनील कुमार, का. अशोक वर्मा शामिल रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.