After Header-1

चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों को सक्षम बनाएगा इनोवेटिव डिग्री प्रोग्राम

 कॉलेज देखो (इमेजिनएक्सपी) और हिमगिरि जी यूनिवर्सिटी ने किया एमओयू साइन

देहरादून। कॉलेज देखो (इमेजिन एक्सपी) और हिमगिरि जी यूनिवर्सिटी ने छात्रों को नए युग के कौशल से लैस करने के उद्देश्य से डिजाइन किए गए अग्रणी इनोवेटिव डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए एमओयू साइन किया है। एमओयू के तहत छात्र अब अंतरराष्ट्रीय संबंध, रेस्तरां प्रबंधन और डिजिटल पत्रकारिता में बैचलर ऑफ आर्ट्स कार्यक्रमों के साथ एनीमेशन में बैचलर ऑफ साइंस कार्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।

इमेजिन एक्सपी के प्रमुख हस्ताक्षरकर्ताओं में एलायंस और पार्टनरशिप प्रमुख कृष्ण माथुर, मार्केटिंग प्रमुख गजेंद्र सिंह निर्वाण और सेल्स प्रमुख गुरु सिमरन शामिल हैं। हिमगिरी जी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. मोहम्मद इरफान खान, वाइस चांसलर डॉ. बीएस नागेंद्र पाराशर और डीन स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डॉ. वीणा हाड़ा हस्ताक्षरकर्ता थे।

इमेजिन एक्सपी की विशेषज्ञता के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को समग्र परामर्श और व्यावहारिक ज्ञान देने का अवसर प्रदान करना है, जो छात्रों को सही सलाहकारों के साथ जोड़कर और विशेष प्रशिक्षण प्रदान करके न्यू-एज डिग्री प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों से निपटने व एक सुरक्षित करियर बनाने में सक्षम बनाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.