After Header-1

पश्चिम बंगाल : हवा के साथ बारिश, जनजीवन हुआ प्रभावित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कोलकाता और दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडी हवा के साथ-साथ रुक-रुककर हो रही बारिश (Rain) के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह तक पूर्वी भारत में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ कमजोर होकर छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है, जिसके कारण ही पूर्वी भारत के मौसम में ऐसे बदलाव आये हैं। कोलकाता और राज्य के अन्य दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को सुबह ठंडी हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई।

शहर और सॉल्ट लेक के आसपास के इलाके में कुछ स्थानों पर जाम लगने के कारण काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि बादल छाए रहने के बाद भी बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.