गौरव गोगोई ने कहा, BJP की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर पीएचडी की है

नयी दिल्ली। कांग्रेस (Congress) सांसद गौरव गोगोई ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया है। लोकसभा (Loksabha) में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने कहा कि गृह मंत्री शाह ने साबित कर दिया है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से जवाहरलाल नेहरू पर पीएचडी की है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में साबित कर दिया कि उन्होंने बीजेपी व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से पंडित नेहरू पर पीएचडी की है। ये आरएसएस बीजेपी की नई शिक्षा नीति है।
पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस के लोकसभा मुख्य सचेतक के सुरेश ने कहा कि कल लोकसभा में अमित शाह ने सदन और देश को गुमराह किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को हर जगह स्वीकार किया जाता है – न केवल हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में। उनकी नीतियों और निर्णयों को मंजूरी और सहमति दी गई। कल गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के फैसले बड़ी भूल थे। हमने इस टिप्पणी का कड़ा विरोध किया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस मामले पर सदन में पूरे दिन चर्चा होनी चाहिए। ये कोई छोटी बात नहीं है. भारत का इतिहास सिर्फ अमित शाह ही नहीं जानते, और भी होंगे. ताकि, देश के लोगों को पता चले…जब 2019 में अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तो अमित शाह ने कहा था कि पीओके वापस लाएंगे। पीएम मोदी को सत्ता में आए 10 साल हो गए, अटल बिहारी वाजपेयी 6 साल तक सत्ता में रहे. तो, भाजपा को कौन रोक रहा है?…2024 चुनाव से पहले पीओके वापस लो। पूरे भारत का सारा वोट आपको मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.