After Header-1

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 7.89 फीसदी हुआ मतदान

Telangana assembly elections: 119 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को प्रात: सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य भर में 35655 से अधिक मतदान केन्द्राें पर कर्मचारियों और मतदान सामग्री पहुंचाने सहित सभी तैयारियां बुधवार को ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतदान केन्द्रों पर चुनाव सामग्री भी उपलब्ध करा दी गयी है। मतदान के लिये दो लाख से अधिक चुनाव कर्मी तैनात किये गये हैं। सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और 13 नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर शेष में पांच बजे तक चलेगा।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-पुत्र के टी रामा राव, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार शामिल हैं।

तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 7.89 फीसदी वोटिंग हो गई है. कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रावंत रेड्डी ने कोडंगल में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला.

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.