After Header-1

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात आतंकवादी (terrorist) मारे गए और छह अन्य घायल हो गए है। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा, शनिवार को चित्राल जिले के उर्सून इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। बयान में कहा गया है कि वहां पाए गए किसी भी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए क्षेत्र की सफाई की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.