मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 2,122

मोरक्को मोरक्को में शुक्रवार मध्य रात आए भीषण भूकंप (earthquake) के बाद से कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गयी और 2,421 लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को (Morocco) के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मरने वालों में अल हाउज़ प्रांत में 1,351, तरौदंत प्रांत में 492, चिचौआ में 201 और मराकेश में 17 लोग शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया (Local Media) के अनुसार, मोरक्को के सैनिक और आपातकालीन सेवाएं कथित तौर पर एटलस पर्वत क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि वहां तक जाने वाली सड़कें गिरे हुए पत्थरों के कारण अवरुद्ध हो गई थीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (Who) के अनुमान के अनुसार, इस आपदा ने प्राचीन शहर और उसके बाहरी इलाके में 300,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।

मोरक्कन रेड क्रिसेंट (MRC) ने कहा है कि जमीनी स्थिति ने खोज और बचाव प्रयासों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है, और इसमें मदद के लिए एटलस पर्वत के उन दूरदराज के इलाकों में भारी मशीनरी पहुंचाना एक प्राथमिकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.