After Header-1

भारत में निवेश करना चाहता है एलन मस्क

न्यूयॉर्क। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी भारत में ‘जितनी जल्दी संभव हो सके’ निवेश करना चाहता है।

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने ये बात कही। एक सूत्र ने पहले रॉयटर्स को बताया था कि मस्क भारत में विनिर्माण केंद्र स्थापित करने की योजना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी देंगे।
भारत में टेस्ला की निवेश करने की योजना के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर मस्क ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और यह जल्द से जल्द मुमकिन होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.