10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। IMD ने 10 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें यूपी और बिहार भी शामिल है। वहीं, दिल्ली -एनसीआर में अभी गर्मी और सताने वाली है। दिल्ली-एनसीआर उत्तर प्रदेश और बिहार कुछ दिनों से भयंकर गर्मी के चपेट में है। लोग तेज गर्मी से हलकान हैं।

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश भारी बारिश की संभावना है।

IMD के अनुसार बुधवार यानी आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली (Delhi-NCR Weather) की बात करें तो बुधवार को यहां आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.