After Header-1

बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान पर रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैम्पियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था ।

इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था। पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत तीन पायदान चढ़कर शीर्ष 20 (19वीं रैंकिंग) में पहुंच गए । लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए। एच एस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है । प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है । महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं । मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.