After Header-1

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है भारत

चेन्नई। एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था भी बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज भारत आजादी के अमृतकाल में, नए संकल्पों के साथ प्रवेश कर चुका है। स्वतंत्रता के बाद 75 साल में भारत ने काफी प्रगति की है मगर जिस तेजी और पैमाने पर भारत का विकास करने की जरूरत थी उस पर आजादी के बाद अधिकांश सरकारों ने काम नहीं किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज जब पूरे देश में तमिलनाडु की चर्चा होती है, तो सेंगोल शब्द का हमें सबसे पहले स्मरण हो आता है। दो महीने पहले, तमिलनाडु के बाहर शायद ही कोई सेंगोल शब्द से परिचित था।

जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन में न्याय और स्वतंत्रता के प्रतीक सेंगोल को स्थापित किया है, इस देश का हर जागरूक नागरिक सेंगोल के बारे में जान गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की लोकतंत्र के मंदिर में सेंगोल की स्थापना करके हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने तमिल संस्कृति का सम्मान और भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में तमिलनाडु के योगदान को स्वीकार किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.