After Header-1

नेपाल के प्रधानमंत्री 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के न्योते पर 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। यहां विदेश मंत्रालय सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले साल दिसंबर में, तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह प्रचंड की पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यात्रा 31 मई से तीन मई तक होगी और मंत्रालय शनिवार को एक औपचारिक घोषणा करेगा।

विदेश मंत्री एन पी सौद के सहयोगी अधिकारी ने बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की आधिकारिक यात्रा की औपचारिक घोषणा शनिवार को करेगा। यह यात्रा 31 मई से तीन जून तक होगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के अलावा अन्य उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। ’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।’’ इस बीच, भारत में नियुक्त नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस हफ्ते मुलाकात की और प्रचंड की आगामी यात्रा पर चर्चा की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.