प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शनिवार को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बुलाया गया है। खबर है कि छह गैर भाजपा राज्यों के CM ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव सहित तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार प्रगति मैदान में आयोजित बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका है। खबर है कि बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा,निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर मंथन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.