दो दिवसीय गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह कल से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 20 और 21 मई को अहमदाबाद और गांधीनगर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे और समस्त मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन के उद्घाटन में शामिल होंगे। वे शनिवार को गांधीनगर नगर निगम के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं में सेक्टर 21 में शॉपिंग सेंटर में पार्किंग की सुविधा और आठ पार्कों का नवीनीकरण शामिल है। अहमदाबाद में, वह नारनपुरा में पुस्तकालय और व्यायामशाला, और गोटा में फायर स्टेशन और स्टाफ क्वार्टर सहित अन्य को समर्पित करेंगे। वह देवभूमि द्वारका में द्वारका भी जाएंगे। शाह रविवार को शाहीबाग में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में राष्ट्रीय महासम्मेलन के उद्घाटन में शामिल होंगे। इसके अलावा, वह गांधीनगर के अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 मई को गुजरात के ओखा में राष्ट्रीय तटीय पुलिस अकादमी के भूमि पूजन और संस्थान के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। वे कच्छ ज़िले में जखाऊ तट पर स्थित बीएसएफ की 5 तटीय चौकियों के साथ-साथ राज्य में सर क्रीक क्षेत्र में लखपतवारी में एक ओपी टॉवर का भी ई-उद्घाटन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.