अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

नयी दिल्ली। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी शनिवार को सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने आज सीबीआई को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो सीबीआई को उन्हें गिरफ्तार करके दिखाना चाहिए। सीबीआई ने स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बनर्जी को शनिवार को एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है।

जांच में शामिल होने के लिए अभिषेक बनर्जी को अपने जनसंपर्क अभियान को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लेना पड़ा है। टीएमसी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने एक या दो दिनों के लिए अपने चल रहे जनसंपर्क अभियान को अस्थायी रूप से स्थगित करते हुए शहर लौटने का फैसला किया है।

अभिषेक बनर्जी ने संवाददाताओं से पुष्टि की कि मैं आज रात कोलकाता लौट रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं जनता के अलावा किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। भाजपा जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनता के समर्थन से डरती है। सीबीआई ने मुझे बुलाया है, क्योंकि वे (भाजपा) चाहते हैं कि यह जनसंपर्क अभियान बंद हो जाए। उन्होंने मैं सीबीआई को चुनौती देता हूं कि यदि उनके पास मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो वह मुझे गिरफ्तार करें। वे पिछले कई साल से बंगाल में कई मामलों की जांच कर रहे हैं। यदि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो उन्हें मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.