After Header-1

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश पर बरसे अमित शाह

पटना। रविवार को नवादा जिले के हिसुआ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।अमित शाह बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सत्ता के लिए लालू यादव की गोद में बैठने का आरोप लगाया।

मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति की स्थापना हो

अमित शाह ने कहा कि मैं सासाराम जाने वाला था लेकिन वहां दुर्भाग्यपुर्ण घटना हुई। लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, आंसू गैस छुट रहे हैं। मैं वहां नहीं जा पाया.. आज मैंने राज्यपाल को फोन किया तो लल्लन सिंह बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो? मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति की स्थापना हो। अमित शाह ने कहा, अरे भाई, मैं देश का गृहमंत्री हूं और बिहार की कानून व्यवस्था भी देश का एक हिस्सा है।

नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी पर कसा तंज

नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी अभी खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव गलतफहमी में हैं। तेजस्वी यादव सीएम नहीं बनेंगे। शाह ने कहा कि इनके मंत्री भाजपा का दरवाजा खटखटा रहे हैं। आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

बिहार सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार

अमित शाह ने कहा, बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है। भ्रष्टाचार का इ, अराजकता का अ और दमन का ऊ… इन तीनों से मिलकर ये सरकार बनी है और इसे उखाड़कर फेंक देना है। मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि चुनाव के परिणामों के बाद नीतीश बाबू और लल्लन बाबू को भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.