After Header-1

अडाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर में गिरावट

नई दिल्ली। शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अडाणी समूह की सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में भी सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शेयर 7.25 प्रतिशत टूटकर 1,737.75 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने बीएसई पर 1,686.25 रुपये के अपने निचले स्तर तक गया। वहीं इसका बाजार पूंजीकरण 1.98 लाख करोड़ रुपए रहा। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर 3.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 654.20 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन घटकर 1.41 लाख करोड़ रुपये रह गया।
अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल गैस और एनडीटीवी में से प्रत्येक में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह क्रमश: 204.75 रुपये, 901.55 रुपये, 947.80 रुपये और 211.05 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा, बीएसई पर अडाणी विल्मर के शेयर 4.96 प्रतिशत गिरकर 413.80 रुपये पर बंद हुए।

वहीं अंबुजा सीमेंट्स में 3.94 प्रतिशत, एसीसी 1.78 प्रतिशत और अडाणी ग्रीन एनर्जी 1.55 प्रतिशत की गिरावट आई। यह क्रमश: 353.35 रुपये, 1,738.55 रुपये और 706.10 रुपये पर बंद हुए। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,900.19 अंक पर बंद हुआ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.