After Header-1

भाजपा सरकार में बड़ी परियोजनाएं भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकार हो गयी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में बड़ी परियोजनाएं भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकार हो गयी हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने हर तरफ जहां परियोजनाओ की गुणवत्ता के साथ समझौता किया वहीं भ्रष्टाचार के साथ करार कर लिया है।

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ ऐसा करार किया है कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में दरार ही दरार है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद हुई बारिश में एक्सप्रेस वे जगह-जगह टूट गया था। इसी तरह से पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे में गड्डा बन गया था जिसमें गाड़ियां गड्डे में चली गयीं थी।
प्रदेश में भाजपा सरकार के समय सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कई सड़कों की गिट्टियां निर्माण के साथ ही उखड़ गयी। ताजा मामला बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में औरैया के बिचौलियां क्रांसिंग नम्बर 14 के पुल का है, जिसमे दरार आने से पुल के नीचे के हिस्से में प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा।

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि भाजपा सरकार इन निर्माण कार्यो में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब करायेगी। ईडी और सीबीआई बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और लूट की जांच कब करेगी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कब कार्यवाही होगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.