After Header-1

जोशीमठ पर भाजपा विशेष समिति ने पेश की रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की बैठक में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  कोठारी ने बैठक में बताया कि जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या गंभीर है। जिससे प्रभावित लोगों को काफी आर्थिक हानि हुई है।

प्रभावित पक्ष मुख्यमंत्री के निर्देशों पर, प्रशासनिक स्तर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से संतुष्ट हैं। उन्होंने समस्या के मूल कारणों पर विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास को लेकर समिति के सुझावों को प्रस्तुत किया।

इस पर सोमवार होने वाली कार्यसमिति बैठक विस्तार से चर्चा होगी।  कोठारी ने कार्य समिति को बताया कि संगठन की तरफ से जोशीमठ में एक चार (4) सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं की टीम दिन रात प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट को सुझाव के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार को भी प्रेषित किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.