After Header-1

भूधसाव क्षेत्रों का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर भूधसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रभावित लोगों ने उनसे अपनी बात साझा की। प्रभावितों की बात सुनते हुए धामी भी भावुक हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घडी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ खडी है। जोशीमठ का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है और हम सबकी आस्था व पर्यटन का केन्द्र है। इस समय हम सबके सामने इस सबसे पुराने ज्योतिर्मठ को प्राकृतिक आपदा से बचाने की बडी चुनौती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस स्थिति में जानमाल की सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

भूधंसाव रोकने के लिये तात्कालिक तथा दीर्घकालीक कार्य योजना पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। खतरे की जद में आए पूरे शहर में सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। जिसके लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है।

शहर की सुरक्षा के लिए सीवर एवं ड्रेनेज जैसे कार्य को जल्द से जल्द ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस समय तत्कालिक रूप से जो कार्य हो सकते उन पर फोकस किया जा रहा है।

समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाना जरूरी है। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.