जोशीमठ में दरार वाले मकानों की संख्या बढ़ी

देहरादून। जोशीमठ भूधसाव और भूस्खलन से जिन घरों में दरारें आयी हैं। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अब इनकी संख्या 603 तक पहुंच गयी है। तकनीकी और अधिकारियों की टीम ने प्रभावित घरों का निरीक्षण शनिवार को भी जारी रखा।

चमोली प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया सबसे अधिक दरारें रविग्राम के मकानों में आयी हैं यहां 134 मकानों में दरारें आयी हैं। अभी तक 55 परिवारों को अस्थाई तौर पर विस्थापित किया गया है।

जोशीमठ में अलग अलग स्थानों पर भवनों राहत केन्द्र बनाते ग्रे स्थलों को चिन्हित किया गया है। जहां 1271 लोगों के रहने की क्षमता है। जन मानस की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त किया जा रहा है । प्रभावितों को खाद्यान्न किट और दूध के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.