After Header-1

शिवपाल यादव ने की सपा में अपनी पार्टी का विलय

लखनऊ। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया है।

शिवपाल यादव के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने चाचा शिवपाल की गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगाया।

हांलाकि इस बात का शिवपाल यादव की तरफ से औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है. उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव में रामपुर में सपा के आसिम रजा बीजेपी के आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं, जबकि खतौली में गठबंधन प्रत्याशी रालोद के मदन भैया बीजेपी की राजकुमारी से सैनी से आगे चल रहे हैं।

मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली जसवंतनगर विधानसभा सीट पर डिंपल यादव ने सभी पुरानी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

डिंपल यादव ने इस विधानसभा सीट पर करीब 1.05 लाख वोट से ज्यादा की लीड़ हासिल की। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का भी रिकॉर्ड टूट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.