गुजरात में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने का इस्तीफा

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें, आजादी के बाद से कांग्रेस की यह सबसे बुरी हार है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

किस पार्टी को विपक्ष मानते हैं के जवाब में सीआर पाटिल ने कहा कि हम कांग्रेस को ही विपक्ष मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो राष्ट्रीय पाट्री थी, वो खत्म हो रही है।

आम आमदी पार्टी का यहां कुछ था नहीं। उनकी तरफ से इस तरह के वादे किए गए, जो जमीन पर नहीं उतर सकते हैं।बता दें कि यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर हैलीपैड ग्रांउंड पर होगा

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है।

यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का जीत बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.