जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सेटेलाइट फोन मिला

डोईवाला। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुनीता सिंह (महिला निरीक्षक CISF) ने जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला पर तहरीर दी है।  सुनीता सिंह कहा कि एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट मे स्क्रींनिग के दौरान चैंकिग में विदेशी नागरिक VICTOR SEMENOV S/O ALEXANDROVICH R/O H.N.-5 STREET MICHURINASKY MOSCOW (RUSSIA) से प्रतिबन्धित सैटालाइट फोन बरामद किया गया है।

चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट द्वारा बरामद प्रतिबन्धित सैटालाईट फोन व विदेशी नागरिक को हिरासत मे लिया गया। सुनीता सिंह के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु.अ.सं.- 424/2022 धारा- 4/20 भारतीय टेलीग्राम एक्ट 1885 व 3/6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 बनाम VICTOR SEMENOV पंजीकृत किया गया है।
मुकदमे की विवेचना चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट उ.नि. उत्तम रमोला के सपुर्द की गयी है। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे विदेशी नागरिक/अभि. उपरोक्त के विरूद्ध आरोप पत्र किता कर मय आरोप-पत्र के सम्बन्धित मा.न्या. पेश किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.