1611 कांस्टेबल को मिला प्रमोशन का तोहफा

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस के आरक्षियों (कांस्टेबल) के लिए खुशखबरी है। मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची रविवार देर शाम जारी हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं।

जबकि सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.