लापता महिला का नहर से शव बरामद

देहरादून । टिहरी गढ़वाल जिले में लापता महिला का शव आज सुबह एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता नेगी ने बताया कि आज एक स्थानीय व्यक्ति से नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई।

इसपर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

श्रीमती नेगी ने बताया कि शव की पहचान कस्तूरी देवी (70), निवासी ग्राम नैथाना, जिला -टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला रविवार से लापता थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एसडीआरएफ टीम ने कल रात भी सर्च आपरेशन चलाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.