अकोला में नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी को पहनाई उत्तराखंड की टोपी

हल्द्वानी । भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पाटुर से बालापुर अकोला ( महाराष्ट्र) में उत्तराखंड की टोपी में नजर आए। राहुल गांधी का यह फोटो दिन पर सोशल मीडिया में वायरल होता रहा।
इससे पहले शुक्रवार को अकोला से कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के दूसरे दिन उन्होंने राहुल गांधी को उत्तराखंड की टोपी पहनाई और भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप भेंट किया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत  सौहार्द, संस्कृति का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा में उत्तराखंड के कई नेता भाग ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.