After Header-1

भर्तियों में गड़बड़झाला: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ । भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व पार्टी नेता और कार्यकर्ता तिल ढुकुरी तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार पर तमाम भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की गई।

पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रदेश सरकार ने अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखंड चयन आयोग द्वारा कराई गई और विधानसभा सचिवालय में कराई गई सारी भर्तियों को निरस्त किया जाए। कहा कि वर्तमान में चल रही एसआईटी जांच में सभी भर्तियों में फर्जीवाड़ा पाया जा रहा है।

इसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके मंत्रियों, नेताओं ने अपने रिश्तेदारों, सगे संबंधियों की भर्ती की हैं, जो उन्होंने स्वीकार किया है। चाहे वीडीओ की भर्ती हो, सहकारिता हो, जल संस्थान या जन निगम में जेई की भर्ती हो, या फिर वन आरक्षी व पुलिस दरोगा की भर्ती हो।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि सभी भर्ती मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

इन मामलों में ठोस और कड़े कदम नहीं उठाने पर कांग्रेस गांव-गांव जाकर भाजपा के भाई भतीजा वाद का पर्दाफाश करेगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.