मोबाइल टावर पर युवक को लगा करंट, मौत

काशीपुर ।  महुआखेड़ा गंज स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर पर आज सुबह काम करते समय करंट लगने से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुरादाबाद जिले के गांव हाथीपुर बहाउद्दीन थाना बिलारी निवासी गौरव चौधरी (28) पुत्र मेघराज ङ्क्षसह यहां काशीपुर में बैशाली कालोनी में एक किराए के मकान में रहकर महुआखेड़ागंज में स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर पर काम करता था। आज सुबह करीब 4:30 वह टावर पर बैटरी लगा रहा था। इस बीच वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विवाहित था और उसके एक बर्ष का पुत्र कृष्ण व एक तीन साल की बेटी सिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.