After Header-1

कर्नाटक : भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव

मेंगलरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता प्रवीण नेट्टारू की कल देर रात धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गयी।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और प्रशासन ने कडबा, पूट्टूर और सुल्लिया में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाग्या लागू कर दी है।

इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इलाके में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल आदि बंद करा दिये हैं। वारदात के बारे में जानकारी के अनुसार प्रवीण बेल्लारे में मंगलवार की रात चिकन की दुकान बंद कर रहे थे कि इसी बीच वहां मोटर साइकिल पर कुछ अज्ञात व्यक्ति आये और उन पर हमला कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग बेल्लारे थाने के सामने जमा हो गये। कई हिन्दूवादी संगठनों ने उस अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया जहां प्रवीण का शव रखा गया था।

पुट्टूर तालुका में कुछ लोगों ने घटना के विरोध कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की एक बस पर पथराव किया। पुलिस ने शांति बनाये रखने के लिए विभिन्न इलाकों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करवा दिये।

घटना के विरोध में वहां आज छिटपुट प्रदर्शन हुए। कुछ लोगों का कहना था कि प्रवीण नेट्टारु ने राजस्थान के उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों के हमले में मारे गये दर्जी कन्हैया लाल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। वे इस प्रवीण की हत्या को उसी घटना से जोड़कर कर देख रहे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.