After Header-1

‘अग्निपथ स्कीम’ का विरोध में बक्सर में ट्रेन पर पथराव

बक्सर:  अग्निवीर के तौर पर भारतीय सेना की ओर से युवाओं को भर्ती करने वाली ‘अग्निपथ स्कीम’ का विरोध शुरू हो गया है। सेना की अग्निपथ स्कीम के विरोध में बुधवार को बक्सर में उग्र युवाओं ने ट्रेन पर पथराव किया।

साथ ही युवाओं ने दिल्ली-हावड़ा रूट को जाम कर केंद्रीय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिल्ली-हावड़ा रूट जाम होने से कई ट्रेनो को जहां-तहां रोकना पड़ा। इस बीच जाम की सूचना मिलते ही रेलव सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँची और युवाओं को समझाया।

करीब एक घण्टे के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद युवाओं ने जाम हटाया। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली में मंगलवार को इस स्कीम का ऐलान किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.