After Header-1

उत्तर-पूर्वी राज्यों के चहुंमुखी विकास पर सरकार का फोकस: तीरथ सिंह रावत

श्रीनगर । प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार का फोकस पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास पर है।

पूर्वोत्तर में बसे सभी राज्य भारत के अभिन्न अंग हैं। पूर्वोत्तर को कुदरत ने बहुत कुछ दिया है। बस, समझने और काम करने की आवश्यकता है।

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कलाकारों और दर्शकों को
सम्बोधित करते हुए सांसद तीरथ ने कहा कि
उत्तर-पूर्वी राज्यों से हमारा महाभारतकाल से संबंध रहा है। रुकमणी देवी जिनका विवाह भगवान श्रीकृष्ण से हुआ वह अरूणाचल प्रदेश से थीं, अर्जुन का विवाह मणीपुर के राजा की बेटी चित्रांगदा से हुआ, भीम का विवाह नागालैण्ड की जनजाति की हिडम्बा से और दुर्योधन का विवाह असम, गुवाहाटी के राजा की पुत्री भानुमति से हुआ था।

आठ राज्य के कलाकारों ने जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं वह महाभारतकालीन संस्कृति से मिलती हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से भी पूर्वोत्तर में काफी संभावनाएं हैं। इस दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.