कार खाई में गिरी, एसएसबी के दो जवानों की मौत

एक जवान देहरादून और दूसरा पिथौरागढ़ के बेरीनाग का निवासी

पिथौरागढ़। थल-डीडीहाट मार्ग पर एक कार दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई हैं। इनमें से एक जवान देहरादून के रायपुर और दूसरा पिथौरागढ़ के बेरीनाग का रहने वाला था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रविवार की देर शाम थल-डीडीहाट  मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कूड़ा घर के पास एक कार संख्या यूके 07 डीटी-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस के अनुसार वाहन में 11 बटालियन, एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत (46) पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भट्टी गांव (बेरीनाग) तथा एचसी-एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरांवाली, सिद्दिविनायक कलोनी रायपुर (देहरादून) सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
सोमवार को थाना डीडीहाट पुलिस व एसएसबी की टीम शवों को खाई से निकाल कर डीडीहाट मोर्चरी लायी।
एसएचओ डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.